बिहार
होली पर दिल्ली से गांव जा रहे परिवार की कार गोपालगंज में दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, मृतकों में पति-पत्नी, बेटा व बेटी शामिल
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2021 11:13:15 PMगोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में कार व ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी व बेटा-बेटी शामिल हैं। यह हादसा गोपालगंज के महम्मदपुर के पास शनिवार की सुबह हुई है। होली के अवासर एक परिवार के चार सदस्य कार पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर सहरसा जा रहे थे। तभी गोपलागंज में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह परिवार लाल रंग की ह्यूंडई आई 20 कार में सवार थे।
मृतकों में पति-पत्नी, बेटा-बेटी भी शामिल-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। सभी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। जिससे उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। मृतकों में संजीव झा (45), पत्नी निमि झा (38), बेटी आस्था (14), व बेटा राज झा (12) शामिल बताया गया है।