बिहार
क्रिटिकल एप्रोच टू अनीता देसाइज नोवेल पुस्तक का कुलपति ने किया लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2019 8:41:02 PMपुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह व अन्य। फोटो-देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के प्राचार्य एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो कुलानन्द यादव द्वारा लिखी पुस्तक, क्रिटिकल एप्रोच टू अनीता देसाईज नोवेल का लोकार्पण कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
कुलपति श्री सिंह के कार्यालय में सम्पन्न हुए लोकार्पण के अवसर पर कुलपति नें कहा कि प्रो यादव विश्वविद्यालय में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन के पश्चात् शैक्षणिक गतिविधि में लग गये हैं। जो इनके द्वारा लिखी इस पुस्तक से परिलक्षित हो रहा है। प्रो यादव ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों के लिए लाभदायी सिद्ध होगी। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अरुणिमा सिंह, विभगीय शिक्षक प्रो एके वच्चन, प्रो प्रतिभा गुप्ता, प्रो पुनीता झा, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो रतन कुमार चौधरी एवं परीक्षा नियंत्रक डा एके मेहता ने प्रो यादव को बधाई दी।