बिहार
शराब मामले में मैनेजर यादव को कोटवा से गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई गोपालगंज, कोचायकोर्ट में जब्त हुई थी एक ट्रक वाइन
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2021 11:00:00 PM मोतिहारी। शराब जब्ती के मामले में कारोबारी के आरोपित को गिरफ्तार करने गोपालगंज की पुलिस मोतिहारी के कोटवा आई थी। गोपालगंज के कुचायकोर्ट की पुलिस ने कोटवा थाना के सहयोग से रेड कर यहां से मैनेजर यादव को गिरफ्तार किया।
फिर कारोबारी यादव को अपने साथ गोपालगंज ले गई। गोपालगंज के बथरी चेकपोस्ट के पास एक ट्रक पर लदी 298 कार्टन शराब जब्त की गई थी। मौके से ललन राय को गिरफ्तार किया गया था। जिसने मैनेजर यादव का नाम भी बताया था। इसीलिए मैनेजर यादव को कारोबारी के रूप में चिन्हित किया गया था। कोटवा थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
कोटवा चौक के समीप रविवार की संध्या छापा मारकर गोपालगंज के कुचायकोट थाना पुलिस ने शराब जब्ती मामले में मैनेजर यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मैनेजर यादव को पुलिस अपने साथ गोपालगंज ले गई।
मामले में बथरी चेकपोस्ट गोपालगंज में गत शनिवार की रात्रि उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 298 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। शराब के साथ एक गिरफ्तार कारोबारी ललन राय को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कांड संख्या140/2021 दर्ज कर कोटवा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मैनेजर यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ गोपालगंज ले गई।