ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
बिहार विधान सभा काफी हंगामेदार, भाजपा ने सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी मांग की
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2023 8:04:57 PM
बिहार विधान सभा काफी हंगामेदार, भाजपा ने सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी मांग की

पटना। बिहार विधान सभा की शुक्रवार की कार्यवाही की शुरूआत काफी शोर-शराबे व हंगामेदार रही। सबसे ज्यादा हंगामा बिहार सरकार के मंत्री के बर्खास्तगी को लेकर हुई।  भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के मुद्दे को उठाकर जमकर हंगामा किया। उनपर हत्या के एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की। फिर कार्यवाही का बहिष्कार किया। हालांकि बाद में पार्टी के सदस्य सदन में लौट आये।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल भाजपा ने सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर हंगामा किया। भाजपा ने मंत्री पर हत्या के एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के रामायण पर कथित विवादास्पद बयान का मामला भी सदन में उठाया और नारेबाजी की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS