ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार कार्यकारिणी की बैठक में जीकेसी ने 10 प्रस्ताव किया पारित
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2022 10:34:22 PM
बिहार कार्यकारिणी की बैठक में जीकेसी ने 10 प्रस्ताव किया पारित

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) को आगे बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की, जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। उक्त जानकारी प्रवक्ता मुकेश महान ने मंगलवार को दी।

 
 
 
 
उन्होंने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद तथा प्रबंध न्यासी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक द्वारा लाए गए  प्रस्ताव की सराहना की और पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह के प्रस्ताव से राज्य ही नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों के कायस्थ परिवार लाभान्वित होंगे।
 
 
 
 
बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन ने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव में  महिलाओं पर अधिक फोकस किया गया है जो पूरी तरह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में लघु कुटीर उद्योग की स्थापना कर महिलाओं के आर्थिक उन्नति एवं सशक्तिकरण के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करना है। वहीं आम जनों को अवगत कराने के उद्देश्य से कायस्थ विभूतियों की जयंती, पुण्यतिथि और उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यक्रम को आयोजित करने का प्रस्ताव है।
 
 
 
 
पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद ने बताया कि 24 सितंबर 2023  को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “विश्व सम्मेलन” आयोजित होगी इसके लिए बिहार से सबसे अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके इसके लिए पूरे बिहार में कायस्थ चौपाल और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर,  समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
 
बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी ने बताया कि लघु कुटीर उद्योग के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं सशक्तिकरण तो होगा ही, साथ ही साथ महिलाओं को रोजगार भी मुहैया होगी और महिलाएं स्वावलंबी भी बनेगी।
 
बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य के प्रत्येक जिला में कायस्थ विभूतियों की प्रतिमा लगाने और  जिलों में प्रमुख सड़कों का नाम कायस्थ विभूतियों के नाम पर किया जाना चाहिए, जैसे प्रस्ताव पर बिहार कार्यकारिणी की बैठक में सहमति दी गई है।  
 
 
 
 
प्रवक्ता मुकेश महान ने बताया कि कार्यकारिणी ने (1) महिलाओं के आर्थिक उन्नति एवं सशक्तिकरण के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए लघु कुटीर उद्योग के स्थापना हेतु जिलेवार कार्य करना (2) कायस्थ विभूतियों की जयंती, पुण्यतिथि एवं उनके द्वारा किए गए विशेष कार्य के प्रारम्भ के दिन प्रत्येक जिला में कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को उससे अवगत कराना। (3) 24 सितंबर 2023  को रामलीला मैदान नई दिल्ली में विश्व सम्मेलन में बिहार से सबसे अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कायस्थ चौपाल एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों को उत्प्रेरित करने के लिए काम करना। (4) आर्थिक रूप से पिछड़े हुए कायस्थ परिवार की पहचान कर यथा संभव उन्हें सामूहिक रूप से आर्थिक संकट से बाहर निकालने में सहयोग करने का काम करना। (5) घर घर कायस्थ परिवार में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की पहुँच के लिए प्रत्येक जिला में अधिक से अधिक कायस्थ परिवार के लिए सघन सदस्यता अभियान प्रारम्भ करना। (6) बिहार राज्य के प्रत्येक जिला में कायस्थ विभूतियों की प्रतिमा एवं प्रमुख सड़कों का नाम उनके नाम से किए जाने हेतु प्रयास किया जाना। (7) सुयोग्य युवक -युवतियों के लिए वर-वधू तलाश/ वैवाहिक कार्यक्रम का संचालन एवं सहयोग करना। (8) पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना। (9) वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने हेतु ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के किसी भी पदाधिकारी/ सदस्य/  विशेष अतिथि को पुष्प गुच्छ  (बुके) के स्थान पर सजीव पौधे देकर सम्मानित करना और (10) नगर निकाय एवं नगर परिषद में जहां कहीं भी कायस्थ उम्मीदवार होंगे, उनके उम्मीदवारी को समर्थन करना, प्रस्तावों को पारित किया है।
 
 
 
 
प्रस्ताव पारित करने वालों में सिवान से जीकेसी अध्यक्ष निलेश कुमार और सचिव सुधीर श्रीवास्तव, किशनगंज से अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, कटिहार से उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, मुजफ्फरपुर से अध्यक्ष डॉ रवि शंकर  चैनपुरी एवं उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) से अध्यक्ष विनय देव कुलियार एवं महासचिव आलोक कुमार,  जहानावाद से महिला अध्यक्ष राखी वर्मा एवं प्रवक्ता रितेश कुमार सिन्हा, औरंगाबाद से राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर एवं प्रदेश सचिव अजय श्रीवास्तव, दरभंगा से रिशु कुमार, सुपौल से रुद्र प्रताप लाल, मुंगेर से महासचिव नीरज, पश्चिम चम्पारण (बेतिया) से यूथ अध्यक्ष निखिल वर्मा, गया से यूथ अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, समस्तीपुर से मनीष कुमार, नवादा से प्रभारी हरि कृपाल, सहरसा से राजेश कुमार सिन्हा, जमुई से प्रवीण, रोहतास से नवीन कुमार सिन्हा, डेहरी से ललित कुमार सिन्हा, अरवल से अपराजिता सिन्हा, गोपालगंज से विमलेश श्रीवास्तव एवं चेतन, छपरा से मुकेश कुमार सिन्हा, वैशाली (हाजीपुर) ज्योतिष कुमार सिन्हा, बेगूसराय से प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिन्हा एवं पटना जिला से अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव और महासचिव धनंजय प्रसाद शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS