बिहार
बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2022 11:13:52 PM
बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना बिहार के अन्य हिस्सों में वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अधिकतर भाग में वज्रपात वाले बादलों के बनने की वजह से मौसम विभाग की ओर से 23 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं तीन जिलों अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी वर्षा की चेतावनी है।

 
 
 
 
मौसमविदों के मुताबिक अभी मानसून ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी से गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर उत्तरी बांग्लादेश व असोम होते हुए नगालैंड तक गुजर रही है। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए कुछ जगहों पर आंशिक वर्षा का पूर्वानुमान है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री जबकि 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का गर्म शहर रहा। शनिवार को पटना में 13.8 मिमी व मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 97.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS