बिहार
गांजा के साथ एक व्यक्ति को रक्सौल पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2022 7:17:55 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गांजा में साथ एक व्यक्ति को रक्सौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार पासवान ने बताया दैनिक जांच के दौरान मौजे निवासी रामचंद्र महतो उर्फ छोटू के जेब से 200 ग्राम गांजा,एक मोबाइल,300 रुपए भारतीय,390 रुपए नेपाली बरामद किया गया है। आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।
वही थानाध्यक्ष नीरज कुमार पासवान ने बताया कि शहर में अपराध को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा दैनिक जांच बढ़ा दी गई है।