बिहार
रक्सौल: नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2022 12:17:19 AMरक्सौल। अनिल कुमार। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कस्टम कार्यालय के पास नाला से अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद हुआ।
हरैया थाना प्रभारी विवेक कुमार जयसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कस्टम के पास नाले में एक ब्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहूंच कर शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान नही हो पाया। जिस कारण एक युडी केस किया गया।