बिहार
रक्सौल थाना में जनता दरबार का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2022 11:06:43 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद संबंधी मामले के निपटारे को लेकर थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में लोगों के भूमि विवाद का निपटारा किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनता दरबार में आये मामलो की सुनवाई कर संबंधित दोनो पक्ष का कागजात देखा गया है, जिनके पास पेपर नहीं था. उनको आगे की तिथि पर पेपर लेकर आने को कहा गया है।मौके पर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।