बिहार
रक्सौल: पॉकिट मारी की योजना बनाते हुए एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2022 11:29:27 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पॉकिट मारी की योजना बनाते एक को जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त प्लेटफॉर्म पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा एक को दौड़ कर पकड़ लिया गया।
जांच के क्रम में उसके एक पॉकिट से स्टील का चाकू बरामद किया गया वही दूसरी पॉकिट से कागज में लपेटा ब्लेड बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दूसरा भाग हुआ युवक का नाम कमलेश बताया। पुलिसिया पूछताछ में स्वीकार किया कि हम दोनों घटना को अंजाम देने स्टेशन पर आए थे। युवक इस्लामपुर का शहजाद कुरैशी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी पहके भी जेल जा चुका है। वही दूसरा भागे आरोपी को पुलिस खोज रही है।