ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
मोतिहारी में हृदय रोग की जटिलताओं पर परिचर्चा में चिकित्सा के भीष्म पितामह डॉ शंभू शरण के व्यक्तित्व को याद किया गया
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2022 8:00:00 PM
मोतिहारी में हृदय रोग की जटिलताओं पर परिचर्चा में चिकित्सा के भीष्म पितामह डॉ शंभू शरण के व्यक्तित्व को याद किया गया

मोतिहारी। अमित कुमार गुड्डू की रिपोर्ट। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सभागार में हृदय रोग पर विशेष परिचर्चा में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने चिकित्सा के भीष्म पितामह डॉ शंभु शरण (Dr Shambhu Sharan) के व्यक्तित्व को याद किया। डीएम श्री अशोक ने उनके चित्र पर मल्यार्पण कर चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की चर्चा की।


 बताया कि महान चिकित्सक डॉ शंभु शरण ने जीवन पर्यंत मरीजों की सेवा की पराकाष्ठा का उदाहरण पेश किया। असहाय मरीजों के प्रति सहानुभूति की अनुकरणीय मिशाल पेश की। ठीक वैसे ही जिले के चिकित्सकों ने कोविड संकट के समय हजारों मरीजों की अथक निगरानी कर उनकी जान बचाई। अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा व समर्पण की ऐसी भावना दरअसल आज के चिकित्सकों के पूर्वज के सुसंस्कार का ही परिणाम है। मोतिहारी में खुल रहे मेडिकल कॉलेज की स्थापना के विषय में चर्चा करते हुए डीएम श्री अशाक ने नई तकनीक व नये मरीजों के लिए यहां के चिकित्सकों को तैयार रहने की अपील की।


परिचर्चा की शुरुआत मणिपाल यूनिवर्सिटी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अमेरिका में कार्यरत रहे डॉ विपिन कुमार दुबे ने उपस्थित सभागार में सभी डॉक्टरों को आज के इस आधुनिक युग में होने वाले ह्रदय रोग युवा रोगियों के बारे में रोज-रोज नए नए रूप में आने वाली इस हृदय रोग की जटिलता पर परिचर्चा की। उसका समाधान बताया। उदाहरण स्वरूप कुछ केस के बारे में चर्चा भी की। साथ ने अगाह किया कि पाचन क्रिया गैस्ट्रिक बीमारी को हल्के में ना लें। यह रोग हृदय रोग की तरफ बढ़ने वाला पहला कदम भी हो सकता है। 

 


 हृदय रोग पर विशेष परिचर्चा का कार्यक्रम आज दिनांक रविवार को स्थानीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी के साथ पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन अंजनी कुमार, देवेंद्र नाथ, आईएमए अध्यक्ष सर्जन आशुतोष शरण, सचिव बीके पांडेय सहित स्पीकर के रूप में उपस्थित देश के वरीय हृदय रोग चिकित्सक मणिपाल यूनिवर्सिटी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर विपिन कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ आज रविवार दिन 1:20 पर प्रारंभ हुआ। जिला अधिकारी का स्वागत और स्पीकर का परिचय सभागार में उपस्थित डॉक्टरों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ने कराया उसके बाद उपस्थित अतिथियों का बुके देकर सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिलाधिकारी श्री अशोक को बुके दे कर जिले के युवा चिकित्सक विभु पराशर एवं गौतम 

भारद्वाज ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। उसके बाद कार्यशाला के कार्यभार संचालन जिला सचिव डॉ विनोद कुमार पांडेश् ने किया। आए हुए सभी सभागार में डॉक्टरों का स्वागत करते हुए होने वाले परिचर्चा के बारे में अवगत कराया। उसके बाद के परिचर्चा के लिए डॉक्टर देवेंद्र नाथ  चेयर पर्सन के रूप में डॉ टीपी सिंह डॉ अतुल कुमार को मनोनीत किया। 


 परिचर्चा की शुरुआत मणिपाल यूनिवर्सिटी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अमेरिका में कार्यरत रहे डॉ विपिन कुमार दुबे ने उपस्थित सभागार में सभी डॉक्टरों को आज के इस आधुनिक युग में होने वाले ह्रदय रोग युवा रोगियों के बारे में रोज-रोज नए नए रूप में आने वाले इस हृदय रोग की जटिल विषयों पर परिचर्चा की। उसका समाधान बताया उदाहरण स्वरूप कुछ केस के बारे में चर्चा की साथ ने बताया कि पाचन क्रिया गैस्ट्रिक बीमारी को हल्के में ना लें यह रोग हृदय रोग की तरफ बढ़ने वाला कदम हो सकता है। समस्या और समाधान को बड़ी बारीकी से उन्होंने चर्चा की डॉक्टरों ने परिचर्चा में पूरा सहयोग किया आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन का सभागार पूरा शहर के प्रबुद्ध चिकित्सकों से भरा हुआ था। स्थानीय चिकित्सकों के साथ-साथ ढाका, अरेराज, रक्सौल व पश्चिमी चंपारण के चिकित्सकों ने भी शिरकत की।


कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक जितेंद्र नाथ गुप्ता, डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, डॉ परवेज अजीज, प्रभात प्रकाश, अतुल कुमार, वासु कुमार सिंह,  नीरज सिन्हा दिलीप कुमार  डॉक्टर राकेश कुमार डॉक्टर आलिंद किशोर डॉक्टर रिशांक किशोर डॉ आर के सिंह डॉक्टर उदय नारायण सिंह डॉ कुमार सौरभ एस कुमार रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉ उमर तबरेज जीएस त्रिपाठी जिले के युवा शिशु रोग विशेषज्ञ मंजय कुमार सिंह के साथ-साथ महिला चिकित्सकों की भी भागीदारी कम नहीं थी। महिला चिकित्सकों में वरीय चिकित्सक डॉ श्रीमती स्वस्ति सिन्हा, श्रीमती जसवीर शरण, डॉ विनीता वर्मा, डॉ मंजुला नाथ, डॉक्टर रानी सहित आइए में मोतिहारी चैप्टर के चिकित्सक उपस्थित रहें।



 कार्यक्रम डॉक्टर शंभू शरण आईएमए भवन में संपन्न हुआ जिसमें डॉक्टर शंभू शरण के  चित्र पर जिलाधिकारी ने पुष्प समर्पित कर उन्हें याद किया। पूर्वी चंपारण जिला अधिकारी ने अपने संबोधन में पूर्वी चंपारण के डॉक्टरों का और उनकी उपलब्धियों को बहुत बड़ा बताया और भीषण करोना काल में इनके सहयोग की सराहना की। समाज में डॉक्टर की जो छवि है उस पर विस्तृत प्रकाश डाला। और जिले में चिकित्सकीय व्यवस्था की बहुत प्रशंसा की और साथी डॉक्टरों को यह सलाह दी पूर्वी चंपारण में एक और मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने जा रही है। जिससे कि आपको हर रोज नए नए तकनीक और मरीजों का सामना होगा। उसके लिए आपको तैयार रहना होगा और कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद देकर वह दूसरे कार्यक्रम में चले गए

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS