बिहार
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल में स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2022 12:27:33 AMरक्सौल। अनिल कुमार। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। स्वास्थ्य मेला में सभी बिमारियों के उपचार के लिए अलग अलग काउंटर बनाया गया था।जहां सभी तरह के मरिजों का निःशुल्क उपचार कर दवा वितरण किया गया।गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए अलग काउंटर लगाया गया। ब्लड, युरिन आदि के जांच लिए भी अलग काउन्टर लगाया गया था।
उक्त मेला का आयोजन सभी तरह के रोगों के मरिजों को लाभ पहूंचाने के दृष्टिकोण से किया गया था। हड्डी रोग,हृदय रोग,सिरदर्द सहित सभी तरह के बिमारियों के लिए लगा था काउंटर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अस्पताल पुरे बिहार में अव्वल है।यहां सभी प्रकार के बिमारियों का उपचार अब उपलब्ध होगा। अब गंभीर बिमारियों के लिए भी रक्सौल वासियों को बाहर उपचार कराने नही जाना होगा।इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा शरतचंद्र शर्मा,युनीसेफ के सीएफएस धर्मेन्द्र कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डा एस के सिंह,बीएमसी अनिल कुमार सहित सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।