ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने मनाया 6ठा स्थापना दिवस समारोह
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2022 12:22:16 AM
वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने मनाया 6ठा स्थापना दिवस समारोह

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने साहित्यिक अंदाज में (कवि सम्मेलन के साथ) अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह मनाया। वृद्धाश्रम के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ और वृद्ध कविता पाठ श्रोताओं को सुखद अहसास करा गया। 




91 वर्षीय कवि श्याम बिहारी प्रभाकर ने  "शहर सो रहा है, शहर जाग रहा है, ये क्या हो रहा है, शहर सड़क पर भाग रहा है..." कविता पाठ किया जिसे सुनकर श्रोता आनंदित तो हुए ही साथ ही भाव विह्वल भी हुए। अन्य सभी कवियों ने वृद्धावस्था पर आधारित कविताओं का पाठ भी किया।

सीतामढ़ी की युवा कवियित्री प्रीति सुमन ने अपनी कविता पाठ में सीतामढ़ी और सीता मइया का बखान किया। इस कविता पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह कवि शिवचंद्र सिन्हा और जयप्रकाश पुजारी ने भी अपनी कविता का पाठ किया। कवि गोष्ठी का संचालन बांके बिहारी कर रहे थे। 




कवि गोष्ठी के बाद वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने कुछ वैसे लोगों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने किसी न किसी रूप में संस्था के हित के लिए काम किया था। ऐसे लोगों में  आनंद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, बिहार के चर्चित रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह, सामाज सेविका-शिक्षिका और पर्यावरण लेडी के नाम से चर्चित डा. नम्रता आनंद, अंकिता सहाय, विजय रंजन, अशोक प्रियदर्शी, युगल किशोर सिन्हा, मुन्ना सिंह, प्रिंस राज, समाज सेविका और शिक्षका आशा पांडे, डॉली पांडे सम्मानित होने वालों में प्रमुख थी। 

उक्त अवसर पर खेसारी लाल यादव फाउंडेशन, वृद्ध केयर, इनरव्हील क्लब, मिशन सहयोग जैसी संस्थाओं को भी ओल्ड एज होम ने सम्मानित किया। 




कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मस्टार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि संस्था को जब जरूरत होगी हम साथ खड़े मिलेंगे। 

कार्यक्रम को आश्रय ओल्ड एज होम की सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गांधी ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम का संचालन दीपक आनंद कर रहे थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS