बिहार
रक्सौल: सफाई कर्मी लछमीनिया देवी को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2022 10:56:16 PMरक्सौल। अनिल कुमार। एक कार्यक्रम के बीच नप की स्थायी सफाई कर्मी लछमीनिया देवी को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी।प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लछमीनिया देवी को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया।
श्री सिंह ने सेवानिवृत कर्मी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे विदाई दी गयी। मौके पर मौजूद पार्षद जितेन्द्र दत्ता ने कहा कि सफाई कर्मियों के बदौलत ही हमारा शहर साफ रहता है। हम सभी को इनका उचित सम्मान करना चाहिए। मौके पर पार्षद सूभाष सिंह, कुंदन सिंह सहित प्रभारी प्रधान सहायक सागर कुमार, उच्च वर्गीय सहायक बैजू जायसवाल, डाटा ऑपरेटर सोनू मंडल सहित अन्य मौजूद थे।