ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बिहार, पूर्वी चम्पारण के राइसुल को दिल्ली में स्पेशल सेल ने 2.98 लाख नकली भारतीय करंसी के साथ पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2022 10:10:00 PM
बिहार, पूर्वी चम्पारण के राइसुल को दिल्ली में स्पेशल सेल ने 2.98 लाख नकली भारतीय करंसी के साथ पकड़ा

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के आदापुर निवासी रइसुल आजम को दिल्ली की स्पेशल सेल ने 500 रुपये के नकली भारतीय करंसी (Fake Indian currecy) के साथ गिरफ्तार किया है।
 
मीडिया से आ रही सूचना में रईसुल आजम पूर्वी चम्पारण के आदापुर थाना क्षेत्र में यमुनापुर गांव का निवासी बताया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह रुपए 30 हजार में एक लाख का नकली भारतीय नोट खरीदता है। उसे भारत लाकर 50 से 55 हजार में बेंच देता है।
 

 वह इसके पूर्व 2008 व 2011 में भी भारतीय नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। बताया जा रहा है कि 2011 में कोलकाता पुलिस ने 16 लाख के नकली भारतीय नोटों के साथ उसे गिरफ्तार किया था। यह भी कि बिहार की रेल पुलिस ने उसको 2008 में उसकी महिला सहयोगी साथ गिरफ्तार किया था। उसके और उसकी सहयोगी नूर निशा के पास से 2.5 लाख के नकली नोट बरामद किए गए थे।

 
गिरफ्तार रईसुल के पास से दिल्ली की स्पेशल सेल ने इस बार 2.98 लाख रुपए जब्त किए हैं। उसे दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार राइसुल ने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया है कि वह नेपाल के सुरेश नाम के तस्कर से इन Fake Indian Currency Note(रुपयों) को लेकर आया था। यह भी कि वह एक लाख का भारतीय नकली नोट (Fake Indian Currency Note) महज 30 हजार रुपए में ही खरीदता है। फिर उसे 50 से 55 हजार में बेंच देता है।

 पुलिस के मुताबिक, ये नकली नोट(Fake Indian currecy)नेपाल के रास्ते भारत लाए जा रहे थे। स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, अक्टूबर 2021 के अंतिम सप्ताह उनकी टीम को सूचना मिली कि नेपाल से बिहार के मोतिहारी में नकली भारतीय नोट (Fake Indian currecy)आ रहे हैं। इस सूचना पर काम करते हुए बाद में ये पता चला कि FICN (Fake Indian Currency Note)सिंडिकेट का एक प्रमुख सप्लायर रायसुल आज़म जो बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है, वो दिल्ली एनसीआर, यूपी, पश्चिम बंगाल में नकली नोटों की सप्लाई करता है। 
 



बीते 7 जनवरी को को एक विशेष सूचना मिली कि रायसुल आज़म शाम 4 से 5 बजे के बीच सराय काले खां बस टर्मिनल के पास अपने किसी जानकर सफ्लायर को को नकली नोट की खेप देने आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर शाम करीब सवा पांच बजे रायसुल आजम को घेर लिया। वह पिछले 14-15 सालों से नकली नोटों की सप्लाई में सक्रिय रूप से शामिल है।

उसके पास से जब्त किए गए बैग से 500 -500 रुपये के 2.98 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट (Fake Indian currecy)बरामद हुए। 

रईसुल आजम ने खुलासा किया है कि उसने नेपाल के एक नागरिक सुरेश से 3 लाख की बरामद नकली नोट की खेप खरीदी थी। वह आगे की सप्लाई के लिए दिल्ली आया था।
 

 उसने आगे खुलासा किया है कि वह पिछले 14-15 सालों से देश के कई हिस्सों नकली नोटों की सप्लाई कर रहा है। रायसुल के मुताबिक, वो 30 हज़ार रुपये में 1 लाख के नकली नोट लेता था और उन्हें 55 हज़ार में आगे बेच देता था।
 
 नोटबन्दी के बाद उसने दिल्ली में करीब 1 करोड़ रुपये के नकली नोट सप्लाई किये है। नकली नोटों के तस्करी के आरोपित रईसुल आजम को इससे पहले 2008 में सिवोल (बिहार) में जीआरपी ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। तब उसके और उसकी सहयोगी नूर निशा से 2.5 लाख के नकली नोट बरामद किए गए थे। उस मामले में जमानत मिलने के बाद वह फिर से जाली नोटों की सप्लाई में शामिल हो गया। साल 2011 में कोलकाता पुलिस ने रईसुल को उसके सहयोगी मुश्ताक के साथ 16 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।
 


स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2021 में स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर से बिहार के मोतिहारी इलाके में नकली नोटों की तस्करी की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS