ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल विधानसभा के दोनों प्रखंड के सभी सम्मानित समितियों ने कायम किया मिसाल, चुन लिया निर्विरोध प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2021 8:37:31 PM
रक्सौल विधानसभा के दोनों प्रखंड के सभी सम्मानित समितियों ने कायम किया मिसाल, चुन लिया निर्विरोध प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख

रक्सौल। अनिल कुमार। निर्विरोध रक्सौल प्रखंड प्रमुख बने श्याम पटेल उप प्रमुख शंभू दास तो वहीं आदापुर में भी निर्विरोध प्रखंड प्रमुख सोनी देवी (पति सरोज यादव) व उप प्रमुख मोहम्मद असलम बने। 






इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि रक्सौल विधानसभा के दोनों प्रखंड स्वतः आदापुर व रक्सौल के सभी सम्मानित समिति सदस्यों ने राजनीति की गरिमा को बचाते हुए प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख का निर्विरोध चयन करना उनकी राजनीति की सूझबूझ को दर्शाता है  साथ ही यादव ने सभी सम्मानित समितियों की प्रशंसा की और कहा की राजनीति में निर्विरोध चयन होना और चयन कर लेना यह अपने आप में बड़ी बात होती है तो वहीं पूर्व विधायक रामप्रीत राय ने कहा की इन दोनों प्रखंड वासियों के लिए यह हर्षोल्लास का विषय है जहां राजनीतिक स्तर को गिराते हुए लोग समिति सदस्यों के साथ भागम भाग करते हैं वैसे में समितियों का एकजुट होकर निर्विरोध चयन करना राजनीतिक गलियारों में एक मिसाल कायम करता है।





अनुमण्डल कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सुश्री आरती ने बताया कि रक्सौल प्रखंड के सभी 19  समिति सदस्यों ने अपना समर्थन पत्र  श्याम पटेल के लिए प्रखंड प्रमुख व उप प्रखंड प्रमुख शम्भू दास के लिए दिया तो वही आदापुर प्रखंड में सोनी देवी पति सरोज यादव के समर्थन में 23 समिति सदस्यों ने भी अपना समर्थन पत्र दिया व उप प्रमुख के लिए मोहम्मद असलम को चुना।इसके बाद एसडीएम सुश्री आरती ने दोनों प्रखंड प्रमुख,उप प्रमुख को शपथ दिलाई। मौके पर अधिकारियों में निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के साथ अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक श्री श्याम बिहारी प्रसाद पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष भुवन पटेल,हाफ़िज़ अंसारी,मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता जय नारायण सिंह  कौड़िहार पंचायत के मुखिया नायाब आलम अलख देव यादव सफी अहमद बच्चु मुखिया मुकेश आलम चंद्र मोहन यादव ओम प्रकाश पटेल राम इकबाल आलम मुखिया मनोज यादव के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS