ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: यूथ कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम जीतन राम माँझी का पुतला दहन
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2021 9:21:26 PM
रक्सौल: यूथ कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम जीतन राम माँझी का पुतला दहन

रक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को  कौड़िहार चौक गोलम्बर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के रक्सौल विधान सभा के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोरंजन तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगो को मांझी जी के वक्तव्य से काफी ठेस पहुचा है, ब्राह्मणों को गाली देना ये उनके कुटिल मंशिक्ता को दर्शाता है। 






वह तत्काल अपने बयान को सार्वजनिक रूप से वापस ले और माफी मांगे। नहीं तो यह आंदोलन चरणब्ध रूप से चलता रहेगा, जब तक की वह अपने वक्तव्य को वापस नहीं ले लेते। उन्होंने कहां की शायद जीतन मांझी को यह पता नही की ब्राह्मण एक हाथ मे शास्त्र एवम् दुसरे हाथ में शस्त्र रखने का काम करते है। जिन श्री राम का नाम लेकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है और उन्ही के घटक दल के नेता प्रभु श्री राम को अपशब्द बोलने का काम कर रहे है। क्या उनपर प्रधानमंत्री कोई कार्यवाई करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी मानसिकता स्पष्ट करे कि उनका इस विषय पर क्या सोच है।




ब्राह्मण विकास सेवा संघ के अध्यक्ष बबलू तिवारी ने कहा की चारो वर्णों में ब्राह्मण सबसे उच्च वर्ण में आता है और एसे में ब्राह्मणों को गाली देना कहाँ तक उचित है। यह सनातन धर्म मानने वाले लोग समझे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युगल किशोर तिवारी, धीरज पांडे, राकेश तिवारी, हरिशंकर पांडे, सत्रुघ्न तिवारी, प्रेम हंश तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, धुमन तिवारी, रमन तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, देवेश दत् त्रिपाठी, ब्रजेंदर तिवारी, संतोष चौबे, अमित उपाध्याय, उज्वल दुबे, दीपक कुमार तिवारी, सुजीत तिवारी, आदि सैकड़ों ब्राह्मण परिवार के लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS