ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जीकेसी की पटना सिटी कमिटी गठित
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2021 10:12:48 PM
जीकेसी की पटना सिटी कमिटी गठित

पटना। जितेंद्र कुमार सिंह। कायस्थ समाज के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) बिहार के विभिन्न जिलों में एवं स्थानों में विस्तार के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पटनासिटी में जीकेसी कमिटी का गठन कर दिया गया है।





उक्त जानकारी देते हुए जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने  बताया कि जीकेसी में सदस्यता अभियान बिहार के सभी 38 जिलों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पटनासिटी में जीकेसी कमिटी का गठन कर दिया गया है। 




उन्होंने बताया कि उक्त कमिटी का गठन अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु वर्मा के नेतृत्व में किया गया है। कमिटी में प्रभात वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिन्हा और अभिषेक कुमार शामिल है। अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जीकेसी की नीतियों में आस्था जताते हुए कई लोगों ने  जीकेसी की सदस्यता ग्रहण की। उक्त अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-बिहार- झारखंड प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और पटना जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने नये सदस्यों को फूल माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। 




उक्त अवसर पर जीकेसी आइटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, जीकेसी पटना युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, पटना जिला सचिव सागर कुमार सिन्हा, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नंदा कुमारी, रूपेश सिन्हा, आलोक वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, प्रसून श्रीवास्तव और शुभम कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS