बिहार
रक्सौल: दंगल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2021 9:09:43 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड क्षेत्र के तपसी परसौना पंचायत स्थित गाद बहुअरी त्रिभुवान पर शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता रामबाबू यादव, राजद नेता मंजू साह, निर्वतमान मुखिया प्रतिनिधि बृजकिशोर यादव, पूर्व पंचायत समिति अबरे आलम, नूर होडा खलीफा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान 50 जोड़ी पहलवानो ने अपना जोर अजमाइस किया।
दंगल प्रतियोगिता के दौरान गाद बहुअरी के लाल बाबू गद्दी व सुगौली के रूपेश कुमार के बीच लालबाबू ने पटखनी दी। वहीं धनगढ़वा के असलम पहलवान से परसौनी के विरेन्द्र पहलवान के बीच हुयी प्रतियोगिता में असलम ने बाजी मारी. वहीं परसौना के बृज नारायण यादव और मैरवा उत्तर प्रदेश के भोला यादव के बीच हुयी प्रतियोगिता में बृज नारायण यादव ने बाजी मारी।इस दौरान करीब 50 जोड़ी पहलवानो ने अपने दाव पेंच का अजमाइस किया। विजेता व उप विजेता पहलवानो को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। दंगल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शेख बुचन व चंदेश्वर सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर रॉबिन यादव, अवधेश गिरी, मो. अबुलैस, शेख गीटा, विनोद गद्दी सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।