ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
मोतिहारी के राजेपुर में नुनीमल बुथ पर पंचायत चुनाव के दौरान झड़प, लाठी चार्ज, पुलिसकर्मी सहित कई धायल
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2021 11:16:48 PM
मोतिहारी के राजेपुर में नुनीमल बुथ पर पंचायत चुनाव के दौरान झड़प, लाठी चार्ज, पुलिसकर्मी सहित कई धायल

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के राजेपुर थाने के नुनीमल बुथ संख्या 177,178,179 पर पुलिस और पब्लिक में झड़प हो गई। जिसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
मिली जानकारी के अनुसार वोगस वोटिंग की सुचना पर डीएम शीर्षक कपिल अशोक राजेपुर के नुनीमल बुथ पर सदल पहुंचे। उन्होंने एक युवक को वोटिंग करते हुए मोबाइल से ईवीएम की तस्वीर लेने पर गिरफ्तार करा दिया। फिर बूथ के बगल में शंकर राय व रामा राय के दरवाजे पर जमा लोग को हटाने के लिए लाठीचार्ज पुलिस की ओर से शुरू की गई। इसके बाद ग्रामीणों नराज होकर पुलिस से उलझ  गए। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग के चोटिल होने की सुचना है।

 पूर्व विधायक ने प्रशासन पर वेवजह लाठी चार्ज का आरोप लगाया है। कहा है कि रामा राय के दरवाजे पर चाय पी रहे थे। निवर्तमान मेहसी प्रखंड प्रमुख विपूल कुमार ने बताया कि दरवाजे पर बैठे ग्रामीणों पर ज़ुल्म ढाया गया है। जबकि पुलिस आचार संहिता के तहत भीड़ को हटाने के लिए हल्के बल प्रयोग की बात कही है। बाद में मामला शांत होने के बाद मतदान सम्पन्न कराया गया। इस बीच जिला पुलिस कप्तान सहीत बड़ी संख्या पुलिस भी उक्त गांव पहुंची। तथा मतदान समाप्ति के बाद सभी वापस लौट गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS