बिहार
बगहा: गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार को भाजपा नेता सोमेश पाण्डेय ने किसानो के गन्ने फसल की क्षतिपूर्ति के लिए एक आवेदन सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2021 8:01:32 PMबगहा। गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार का बगहा आगमन पर भाजपा नेता सोमेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र के किसानों के अत्यधिक वर्षा एवं बाढ से बर्बाद हुए गन्ने फसल की क्षतिपूर्ति के लिए गन्ना मंत्री से भेंटकर एक आवेदन सौंपा भाजपा नेता सोमेश पांडेय ने गन्ना मंत्री को आवदेन सौंपते हुए उन्हें अवगत कराया कि गन्ने किसानो के अत्यधिक वर्षा एवं बाढ से बर्बाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति की जाए ताकि सुख चुके गन्ने को खाली कर किसान गेहूँ सहित रबी फसलों के लिए खेत तैयार कर सके।
माननीय गन्ना मंत्री भाजपा नेता सोमेश पांडेय के समस्याओं से अवगत होते तत्काल पहल करते हुए गन्ना कमिश्नर से सम्पर्क कर गन्ने किसानों के फसल नुकसान की जानकारी प्राप्त की और किसानों के गन्ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए जल्द से जल्द कार्य करने को कहा।गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि सर्वे की प्रक्रिया हो चुकी है और जल्द ही पोर्टल खुलने की बात हुई हैं,इस बीच खेत खाली कर दुसरे फसल की तैयारी करनी है तो अपने स्थानीय कृषि सलाहकार के साथ अपनी जियो टैग फोटो क्षतिग्रस्त फसल सहित लेकर रख लेंगें,यदि आवश्यक हुई तो सत्यापित हो भी जाएगी औऱ जितने भी किसानों की फसल बर्बाद हुई उसकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।