बिहार
बगहा: आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों को बगहा के चौतरवा पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2021 10:37:27 PMबगहा। भाष्कर दिवाकर। बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो नामजद अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। चौतरवा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दिल्ली के जहांगीरपुरी में काङ के दो नामजद अभियुक्त छिप कर रह रहा है। उन्होंने बताया कि सुचना के आलोक में दिल्ली जहांगीरपुरी में छापेमारी अभियान चलाई गई।
जहां मौके से ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव के नौशाद अंसारी उर्फ लकङू व मेराज खान है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया। गौरतलब हो कि कोल्हुआ चौतरवा गांव के फैयाज शाह ने जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध 19 जून 2021 को चौतरवा थाना में एफ आई आर दर्ज कराया था।