बिहार
मोतिहारी के बलुआ चौक से पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- शराब के नशे में अपराध की फिराक में जुटे थे कई बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2021 12:00:00 AMमोतिहारी नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में बदमाश, इनसेट में पिस्टल। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। शहर के बलुआ चौक से पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ राजा सहनी को गिरफ्तार किया है। नगर थाना के दारोगा राकेश कुमार राय का कहना है कि राजा सहनी शातिर बदमाश है। वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपने गिरोह के साथ बलुआ पर जुटा था। तभी वह दबोच लिया गया। हालांकि उसके अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।
उसके पास से लोकलमेड पिस्टल व कातूस जब्त किए गए हैं। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार राय का कहना है कि राजा सहनी मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव का निवासी है। वह चोरी, लूट, डकैती व हत्या के मामले में कई बार जेल जा चुका है।