बिहार
मोतिहारी में आजाद नगर से शराब के नशे में बेलबनवा निवासी दो युवक चोरी की होरो डिलक्स के साथ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने शहर के आजाद नगर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब के नशे में थे और उनके पास से बाइक जब्त की गई है। जो चोरी की है।
गिरफ्तार किए गए-
1. रवि कुमार सहनी- बेलबनवा, मोतिहारी
2. आलोक सहनी- बेलबनवा, मोतिहारी
नगर थाना पुलिस का कहना है कि वे गश्ती वाहन के साथ स्टेशन चौक पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि आजादनगर में शराब के नशे में दो युवक हंगामा कर रहे हैं। आने-जाने वालों को परेशान भी कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस आजाद नगर पहुंची। पुलिस का वाहन देख वे बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके और बाइक गिर गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़ भागने लगे। लिहाज पुलिस बल की मदद से दोनों का पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ गई। बाइक के कागजात मांगे गए तो बाइक के कागजात नहीं दे सके हैं। दोनों को अल्कोहल जांच के लिए सदर अस्पतल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की।