ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2021 11:30:24 PM
जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना, संवाददाता ।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर की अनुशंसा पर बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा किया गया है।


श्री कमल किशोर ने बताया कि जितेन्द्र कुमार सिन्हा लगभग 34 वर्षों तक लगातार मीडिया से जुड़े रहे हैं और इनका अनुभव का लाभ लगभग सभी मीडिया संस्थानों को मिला है और अभी भी लोग इनका सहयोग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा अब सक्रिय रूप से अपने अनुभव का लाभ चित्रांश संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों से लोगों को रु ब रु कराने में मिलेगा।

वरीय पत्रकार मुकेश महान ने श्री सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री सिन्हा सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शामिल होते रहे हैं और विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया जाता रहा है।
उन्होंने ने कहा कि श्री सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सहयोग निश्चित रूप से सभी चित्रांशों को मिलेगा।

श्री सिन्हा का ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष  मनोनयन से लोगों की शुभकामनाएं और बधाई देने की तांता लगा हुआ है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS