मोतिहारी के चर्चित ठीकेदार रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम शहर के बीच मारी गोली
मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र में शहर के बीचो-बीच अपराधियों ने जिले के चर्चित ठीकेदार रंजीत कुमार की गोलीमार हत्या कर दी। रंजीत कुमार रघुनाथपुर थाना के बालगंगा के मूल निवासी थे। नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में भी उनका निवास है।
घटना गायत्रीनगर के छठियाघाट के पास आज शाम करीब साढ़े 6 बजे की बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम ठीकेदार रंजीत सिंह मीना बाजार से अगरवा अपने निवास को जा रहे थे।
वे मोतीझील होते हुए टाउन हॉल के पहले गायत्री मंदिर की तरफ से अगरवा के लिए मुड़े।
बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे। गायत्री नगर के छठियाघाट के पास उन्हें ओवरटेक कर गोली मार दी।
तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार गोली उनके सिर व सीने में गोली मार गई है।
ठीकेदार रंजीत सिंह को गोली लगने की खबर पूरे शहर में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते सदर अस्पताल में उनके सैकड़ों सुभेक्षुओं की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर एसपी नवीन चन्द्र झा व सदर डीएसपी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्हें अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा।
एसपी श्री झा ने बताया कि घटना के पीछे ठीकेदारी कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस गैंगवार व पारिवारिक विवादों के बारे में भी पता कर रही है।
उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तार के लिए डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता की अगुवाई में एसआईटी टीम बनाई है।