ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के जमुई में अपराधियों पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की गोलीमार हत्या की
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2020 1:03:10 AM
बिहार के जमुई में अपराधियों पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की गोलीमार हत्या की

जमुई। बिहर के जमुई में हथियारबंद अपराधियों ने कोलहाना पंचायत के पूर्व मुखिया को गोलियों से भून डाला।  जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हाना ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 

 

घटना अलीगंज प्रखंड के नोनी गांव की है, मंगलवार सुबह निरंजन कुमार सिंह (50) मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी बीच घर से 100 गज की दूरी पर पूर्व से घात लगाए करीब आधे दर्जन अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर कर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल मुखिया की मौत भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। श्री सिंह की हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। 


 घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के परिजन और समर्थक हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घायल मुखिया को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर लेकर जाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही पूर्व मुखिया ने दम तोड़ दिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS