बिहार
भारत-नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा पर की संयुक्त आतिशबाजी, मैत्री हुई प्रगाढ़
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2020 9:38:38 PMरक्सौल। अनिल कुमार। भारत नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा पर दीप जलाकर संयुक्त रूप से आतिशबाजी कर दीपावली पर्व मनाते हुए भारत नेपाल मैत्री संबंध को और प्रगाढ बनाया।
रक्सौल के पंटोका स्थित एसएसबी कैम्प के पास पिलर संख्या 393 सहित कई सीमा के पिलरों पर एसएसबी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा एवं एसएसबी के जवानों ने और नेपाल के सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानोंं और अधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीपावली पर्व मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बाँटी।
इस अवसर पर एक दुसरे को दीपावली की शुभकामनाएं आदान प्रदान किया गया। एसएसबी कमाण्डेन्ट श्री प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से भारत-नेपाल के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे।