बिहार
दूसरे चरण के चुनाव में अपने मतदान के लिए बुजुर्गों एवं थर्ड जेंडर ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
By Deshwani | Publish Date: 3/11/2020 9:15:15 PMमोतिहारी। अमित कुमार गुड्डू। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले छः विधानसभा का चुनाव आज संपन्न हुआ। किसी प्रकार की हिंसक झड़प की खबर नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अपने मेहनत के बदौलत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया। पूर्वी चंपारण के अंतर्गत आने वाले 12 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें पहले से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 8 सीट और चार सीट महागठबंधन को पहले से है। आंकलन लगया जा रहा है कि लोगों ने विकास सड़क स्वास्थ्य बिजली पानी समस्याओं पर ही अपना मत दिया हैं।
आज होने वाले प्रथम चरण के 6 विधानसभा हरसिद्धि गोविंदगंज कल्याणपुर केसरिया मधुबन पिपरा विधानसभा में लगभग 55% मतदान हुआ मतदान में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लें पुरुष भी कम नहीं थे बाहर से आने वाले भी हमें मतदाता मिले जो केवल चुनाव के लिए आए थे। छह विधानसभाओं में 71 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। बिहार के नवनिर्माण में आज के इस 6 विधानसभा के परिणाम प्रभावी रहेंगे। जहां पुरुषों की संख्या आज के मतदान में 868605 थी।
वहीं महिलाओं के वोटों की संख्या 786613 6 विधानसभा में थर्ड जेंडर वोटर भी 55 है। कहीं-कहीं लड़ाई आर-पार की है तो कहीं चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई है तो कहीं तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है जनता ने किस के भाग्य में क्या डाला है। आने वाले 7 तारीख को बाकी के 6 विधानसभा का चुनाव भी होना है उसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन में पूर्वी चंपारण के योगदान को भी याद किया जाएगा। इस चुनाव में सभी पार्टियों को अपने बागी उम्मीदवारों से भी दो दो हाथ करना पड़ा है। लेकिन अब जो भी हो सभी के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है जो कि 10 तारीख को मतगणना के बाद पता चलेगा।
नए वोटरों के साथ-साथ पुराने वोटरों में उत्साह देखने को मिला हमारी मुलाकात राज मंगल सिंह उम्र 80 वर्ष कल्याणपुर विधानसभा के नवादा बूथ पर अपने परिवार के सदस्य के साथ वोट गिराने आए थे। वहीं 95 वर्ष की महिला खेदा कुंवर भी अपने बेटे के साथ वोट देने आई थी अपने मत का प्रयोग किया।