केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- फुट गईल लालटेन, बह गईल तेल ,पंजा हो गईल फेल, नाव पर बैठकर कमल के फुल खिलावे के बा
रक्सौल। अनिल कुमार। फुट गईल लालटेन, बह गईल तेल ,पंजा हो गईल फेल, नाव पर बैठकर कमल के फुल खिलावे के बा।उक्त बातें सोमवार को प्रखंड के श्री गणेश महावीर उच्च विद्यालय रामगढ़वा के परिसर में सुगौली विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी रामचन्द्र सहनी के पक्ष में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि रामचन्द्र सहनी इस बार चुनाव जीतकर चौका मारने वाले हैं। भाजपा नेतृत्व की एनडीए राजनीति में विश्वास पैदा करते हैं। अन्य दलों के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है।
भाजपा ने जो वादे किए थे उनको पूरा करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि 1980 से ही भाजपा के घोषणा पत्र में राम मंदिर रहा है। इसको न्यायसंगत तरीके से पूरा किया। बहुमत मिलते ही कश्मीर से धारा 370 चुटकी बजाकर खत्म करने का कार्य किया। अब कश्मीर पर पाकिस्तान का राग नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेता दिया है कि पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा है। इतनी हिम्मत आज तक किसी कांग्रेसी प्रधानमंत्री की नहीं हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एनडीए सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी पड़ोसी देश मे रहने वाले हिन्दू,सिख इत्यादि समुदाय के लोग प्रताड़ित होते हैं तो भारत में आ सकते हैं और भारत सरकार उनको नागरिकता देगी। भाजपा राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं करती है बल्कि देश बनाना हमारा राजनैतिक धर्म होता है।जबकि विपक्ष में बैठे लोगों का कार्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति तक सीमित है।भाजपा का दूरदृष्टि है। इसी के अंतर्गत सभी लोगो का खाता खोलवाया। ताकि सरकारी राशि उनके खाये में शत प्रतिशत पंहुचे।हर घर शौचालय,हर घर बिजली और गैस सिलेंडर प्रधानमंत्री ने पंहुचाया।
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह चुनाव 15 साल जंगल राज बनाम मंगल राज के बीच है।इन्होंने लोगों से सुगौली विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र सहनी को जिताने की अपील की। ताकि फिर से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बने।कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल भाजपा सांगठनिक जिलाध्यक्ष बरुण सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने किया।वही जनसभा को छत्तीसगढ़ सांसद संतोष पांडेय, रामगोपाल खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद,राजू भगत,पश्चिम चंपारण भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल गुप्ता, बब्लू गुप्ता,
अखिलेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, अरविंद पांडेय,विकास शर्मा, कृष्ण कुमार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।