बिहार
नेपाल के सांसद और सुरक्षा अधिकारियो ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2020 9:21:24 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल के सांसद और सुरक्षा अधिकारियो ने किया भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण।सुरक्षा निकाय की टीम और मधेसी सांसद द्वय द्वारा मंगलवार को रक्सौल वीरगंज के मुख्य नाका मैत्री पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैत्री पुल के जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया। नेपाल तरफ के मैत्री पुल जगह जगह तालाबनुमा गढ़े में तब्दील हो गया है। जिसका मरम्मत कराने पर भी चर्चा हुआ। इसके साथ ही पर्सा जिला के इनरवा, सिरिसिया अलऊ, छपकैया, भिस्वा, जानकीटोला बलिरामपुर सीमा का निरीक्षण कर इन रास्तो से अवैध रूप में भारत से नेपाल तथा नेपाल से भारत के तरफ तस्करी का सामान ले जाने और पैदल आवागमन करने वाले लोगो के बारे में वहाँ के स्थानीय ग्रामीणों और सशस्त्र सुरक्षा बल पोस्ट के अधिकारियो से जानकारी लिया।
कोरोना महामारी रोकथाम के दृष्टिकोण से भारत नेपाल सरकार द्वारा सीमा सील किये जाने के बाद भी खुला सीमा का लाभ उठाकर भारत से नेपाल और नेपाल से भारत के तरफ दुसरे रास्ते से जारी तस्करी और लोगो के आवाजाही पर विराम लगाने के दृष्टिकोण से निरीक्षण करने की बात सशस्त्र सुरक्षा बल प्रदेश नम्बर 2 के डी आईजी कृष्ण भक्त ब्रह्मचार्य ने बताया।मौके पर निरीक्षणका क्रम में पर्सा के सांसद लक्षमणलाल कर्ण, प्रदिप यादव, पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी अस्मान तामाङ, जिला समन्वय समिती के सभापति नेक महमद अंसारी, सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक राजेंद्र खडका मौजूद थे।