ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आएगी केंद्रीय टीम, मौजूदा स्थिति का करेगी आंकलन
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2020 2:29:36 PM
बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आएगी केंद्रीय टीम, मौजूदा स्थिति का करेगी आंकलन

पटना। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से स्थिति बद से बदतर हो गई है। लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय टीम आज बाढ़ के मद्देनजर बिहार का दौरा करेगी। बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आज शाम केंद्रीय टीम पटना आएगी।  

 
केंद्र की छह सदस्यीय टीम बिहार दौरे पर आ रही है। तीन दिनों तक बिहार में टीम रहेगी और मौजूदा स्थिति का आंकलन करेगी। साथ ही पूरी टीम बाढ़ प्रभावित जिला का दौरा भी करेगी। केंद्रीय टीम हवाई सर्वेक्षण के साथ कई जिलों का भी दौरा कर सकते हैं। इसके बाद केंद्रीय टीम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकती है। राहत बचाव कार्य और पुनर्वास की कामों की भी समीक्षा की जाएगी।  
 
बता दें कि बिहार में बाढ़ प्रभावितों के बीच धनराशि पहुंचनी शुरू हो गई है। सरकार ने 13 लाख 22 हजार 691 बाढ़ प्रभावितों को 6-6 हजार रुपये दिए है। बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं, जहां पर जनजीवन को भारी तबाही का सामना करना पड़ा था और अभी भी हालात कुछ खास नहीं सुधरे हैं।
 
बिहार में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सीवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया। बिहार में 130 प्रखंड में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है। बिहार के कुल 1333 पंचायत के 83 लाख 62 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार ने 5 लाख 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। 
 
राज्य में फिलहाल 5 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें 4 हजार 759 लोगों ने शरण ली है। बाढ़ प्रभावितों को खाना खिलाने के लिए 34 सामुदायिक किचेन केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिसमें 31 हजार 652 लोग भोजन कर रहे हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS