बिहार
रक्सौल में दिनदहाड़े 2 लड़कियों से मारपीट कर मोबाईल व पैसे छीन आरोपी फरार
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2020 10:09:47 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर में दिन-दहाड़े 2 लड़कियों से मारपीट कर मोबाईल व रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके साथ लड़की को पीट कर आरोपियों ने घायल भी कर दिया। यह जानकारी उस समय मिली जब स्थानीय शहर के आदापुर नहर रोड से होकर गुजर रहे आदापुर बीडीओ आशीष कुमार मिश्र ने लड़कियों को खून से लथपथ देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार को दिया और लड़की को स्थानीय थाने में भेजा। जिसके बाद थाना पहुँच पीड़िता वंदना सिंह ने 2 लोगों पर मामला दर्ज कराया।
उक्त बावत इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि शहर के कोईरिया टोला निवासी चंदन कुशवाहा व करिश्मा कुमारी पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं वंदना ने बताया उसके पास रखे 15 हजार रुपया व 2 मोबाईल को छीन आरोपी फरार हो गए। इस मामले की छानबीन एएसआई संजय कुमार सिंह कर रहे है।