बिहार
मोतिहारी के चिरैया में एक को मारी गोली, रहमानिया में भर्ती, हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2020 3:46:15 AMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के चिरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गंभीर रूप से घायल रूपलाल राय को देर रात शहर के रहमारिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना चिरैया के दिपही गांव की है। बताया गया है कि आधी रात करीब 12 बजे रूपलाल राय को अपराधियों ने गोली मारी है। बताया जाता है कि जब वे सोए थे तभी अपराधियों ने गोलीमारी और वे फरार हो गए।
परिजन के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी रात को आए थे और जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को चिरैया के दिपही गांव बाइक पर सवार 4 अपराधी आए। जहां अपराधियों ने दिपही निवासी 60 वर्षीय रूपलाल राय को गोली मार दी। उन्हें दोनों जांघों के बीच हाइड्रोसील में गोली लगी है। आपन-फानन में इन्हें मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।