बिहार
कौन है वह सिपाही जिसपर फेसबुक पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने का है आरोप, बिहार के नालंदा से पकड़ाया
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2020 10:08:25 PM नालंदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर कथित रूप से धमकी देने का आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली खबरों के अनुसार उसे बिहार के नालंदा जिले में पकड़ा गया है। उसपर आरोप है कि उसने फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। बताया गया है कि उसने फेसबुक पर यूपी के मुख्यमंत्री को धमकी दी। जब इसकी शिकायत पुलिस को की गई तो उसने इस पोस्ट को डिलिट कर लिया था। तबतक कई लोगों ने उस पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया था। दीपनगर की पुलिस के अनुसार आरोपित सिपाही के खिलाफ यूपी में मुकदमा दर्ज है। दिलदारनगर की पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।
यूपी पुलिस ने रविवार को उसे दीपनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान यूपी के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव निवासी तनवीर खान के रूप में की गयी। वह राजगीर में तैनात है।
आरोपित ने 24 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट कर गोली मारने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी व विशाल पांडेय ने एफआईआर करायी थी।