बिहार
बेतिया के बगहा में बाइक और साइकिल के बीच भिड़ंत, दो बालक जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2020 5:01:48 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा-2 प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बगहा-हरनाटांड मुख्य मार्ग स्थित नया गाँव के नजदीक एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो बच्चों को ठोकर मार दिया।
जिसमें दोनों बच्चे घायल हो गए हैं। जिनकी चिकित्सा ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में कराया। बाइक चालक बाल्मीकिनगर से तेज गति में बगहा की ओर जा रहा था, नया गांव के पास दो बच्चे साइकिल लेकर अचानक सड़क पर आ गए। जिससे बाइक सवार संतुलन खो दिया। अनियंत्रित होकर बाइक बच्चों टकरा गई और बच्चे दोनों बालक विशेष रूप से घायल हो गए।
उधर बाइक चालक घटनास्थल से तुरंत फरार हो गया। दोनों बच्चे लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागांव धरवनिया टोला टोला निवासी मोहनी साहनी के पुत्र गुड्डू कुमार और भुनेश्वर साहनी के पुत्र अंशु कुमार बताये गए हैं।