बिहार
मोतिहारी में सनकी हाथी ने मचाया उत्पात, ट्रेक्टर का टेलर पलटा, दो घर उजड़े, महावत ने कराया शांत
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 8:11:59 PMमोतिहारी। तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर में सामवार को एक हाथी बेकाबू हो गया। उसके बाद भगदड़ मच गया। इस दौरान हाथी ने पेड़ उखाड़ दिए। ट्रैक्टर को उलट दिया। जिससे रघुनाथपुर वार्ड नम्बर 2 स्थित दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। महावत ने बड़ी मशक्कत से हाथी को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार आज रधुनाथपुर वार्ड 2 में हिरा सहनी के यहां ट्रैक्टर से बालू गिराया जा रहा था। उसी समय वहां से हाथी गुजर रहा था। महावत हाथी के लिए पेड़ की टहनियां व पत्ते लेकर आ रहा था। तभी हाथी बेकाबू हाे गया। मिट्टी गिरा रहे टेलर को हाथी ने उठा कर फेंकने लगा। जिसमें एक झोपड़ी व खपरैल मकान पूरा तरह ध्वस्त हो गया। मकान कपिलदेव सहनी व राजकुमार सहनी के बताए गए हैं। बाद में महावत ने किसी तरह हाथी को मनाया।