ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्र वीआईपी पार्टी में जल्‍द होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2019 3:10:21 PM
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्र वीआईपी पार्टी में जल्‍द होंगे शामिल

पटना। देश के प्रख्यात पत्रकार श्री राजीव मिश्र ने जल्‍द ही विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होने वाले हैं। राजीव मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र और पूर्व मुख्‍यमंत्री स्वर्गीय डाक्टर जगन्नाथ मिश्र के परिवार से आते हैं, जो अब राजनीति में सन ऑफ मल्‍लाह विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होकर राजनीति में अपना कदम रख रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय मृत्युंजय नारायण मिश्र भी सीधे तौर पर राजनीति से जुड़े हुए थे। अब वे भी बिहार, खासकर मिथिला की सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार हैं।
 
राजीव मिश्र, एक प्रखर पत्रकार हैं, जो अब राजनीति में अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिलहाल वे देश के नामी शिक्षण संस्थान एमिटी परिवार द्वारा संचालित एमिटी टीवी के सर्वेसर्वा हैं। उनका जन्म बिहार की एक प्रतिष्ठित राजनीतिक मिश्र परिवार में हुआ है। बलुआ बाजार, सुपौल के वे मूल निवासी हैं। इनका बचपन एक राजनीतिक और सामाजिक सरोकार रखने वाले परिवार में बीता। प्रारम्भिक शिक्षा इनकी सहरसा और पटना में हुई जबकि पत्रकारिता और व्यवसायिक शिक्षा छात्रवृति हासिल कर विदेश में पूरी की। आपने पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान से की और आगे चलकर देश के नामचीन मीडिया हाउस, स्टार, जी, इन्डिया न्यूज, न्यूज 24 और न्यूज 18 के लिए काम किया।
 
राजीव मिश्र करीब 3 वर्षों तक लोकसभा टीवी के लिए बतौर सीइओ और सीएसआर प्रमुख के तौर पर बहुराष्ट्रीय कम्पनी सैमसंग के लिए भी सेवा दी है। इसके अतिरिक्त पिछले कई वर्षों से आप भारत सरकार द्वारा गठित कई मंत्रालयों की कमेटियों के मेम्बर हैं। व्यक्तित्व में इतनी विविधता और पेशागत व्यस्तता के बावजूद राजीव ने अपने आप को अपनी मिट्टी से जोड़े रखा। गांव और प्रदेश के लोगों और इनके नेतृत्व से आपका लगाव जगजाहिर है। सामाजिक सरोकार को जीने की कला आपको अपने परिवार से मिला है। शायद यही कारण है कि आज की तारीख में आपने सक्रिय राजनीति में शामिल होने का निर्णय लिया है।
 
राजनीति की इस नई पारी के लिए उन्‍होंने माननीय मुकेश सहनी द्वारा संरक्षित वीआईपी  (विकासशील इंसाफ पार्टी) में शामिल होने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी वीआईपी का गठन एक साल पहले किया था, जो एक महज संयोग नहीं है बल्कि सूबे के लिए एक सबल, सुयोग्य औऱ समर्पित विकल्प है। युवा और प्रगतिशील सोच पर आधारित यह पार्टी सामाजिक समरसता में विश्वास रखती है और यही कारण है कि राज्य की अन्य पार्टियों से इतर विकासशील इंसान पार्टी अपनी अलहदा पहचान रखती है।
 
शुरुआती दिनों में मुकेश सहनी के पास कई राजनीतिक विकल्प आए, मगर सबको नकारते हुए खुद शिल्पकार की भूमिका में रहकर विकासशील इंसान पार्टी को गढ़ने में लग गए। आज नतीजा सामने है। राज्य के हर तबके, हर जाति और हर वर्ग का समर्थन वीआईपी  को मिल रहा है। राज्य की जनता सूबे की वर्तमान सरकार से आजिज आ चुकी है। जाहिर है, एक संवेदनशील, सजग और सरोकारी बिहारी पुत्र होने के नाते राजीव मिश्र ने इसे अपना फर्ज मानते हुए आज विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। राजीव मिश्र केवीआईपी में शामिल होने के बाद पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी तो दूसरी तरफ बिहार और खासकर मिथिलांचल में राजनीति के जातीय समीकरण बदल जाएंगे। बिहार की राजनीति के लिए यह एक शुभ संकेत है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS