ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
एके 47 लहराने का वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2019 12:01:50 PM
एके 47 लहराने का वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पटना। मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के भतीजे सहित दो लोगों को पुलिस ने देर रात मोकामा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी यहां से कहीं और भागने की तैयारी में थे। पुलिस सख्ती से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि विवेका पहलवान के गुर्गे चंदन और विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसमें एके 47 लेकर लहराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने विवेका पहलवान के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। हालांकि दोनों फरार हो गये थे। 
 
जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा दोनों हाथों में एके 47 लहराने का एक वीडियो पिछले महीने तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मोकामा विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान का भतीजा बताया गया। वीडियो को कब और कहां शूट किया गया, इस संबंध में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। एके 47 लहराने का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी थी। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक अपने हाथ में एके 47 लिये हुए है। बंद कमरों में युवक कभी राइफल को देख रहा है, तो कभी फायरिंग की पोजिशन में हंस रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS