बिहार
हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुनहरा अवसर, 1220 रुपये में पटना से रांची की सैर
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2019 4:25:45 PMपटना। बिहार से हवाई सफर करने वालों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विमानन कंपनी गो एयर ने यात्रियों को सबसे कम लागत में हवाई सफर करने का सुनहरा मौका दिया है।
गो एयर ने यह ऑफर नए साल के लिए दिया है, जिसके लिए यात्री आज से ही टिकट बुक करवा सकते हैं। जो लोग पैसों के कारण हवाई यात्रा नहीं कर पाते थे, उनके लिए यह बड़ी राहत है। वहीं बिहार के लोगों के साथ-साथ नेपाल के लोग भी हवाई सफर के लिए पटना एयरपोर्ट का रुख करते हैं। अब उनके लिए भी यह सफर आसान होगा।
बता दें कि इस ऑफर के तहत 8 सितंबर तक पटना से दिल्ली, रांची, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों के लिए टिकट पर छूट मिलेगी। इस अवधि में बुक करवाई टिकट 14 जनवरी 31 जुलाई 2020 तक मान्य होगी। इसमें पटना से रांची का किराया 1220 रुपए, पटना-कोलकाता 1520 रुपए, पटना-दिल्ली 2220 रुपए, पटना से बेंगलुरु 3220 और पटना से मुंबई का किराया 3520 रुपए होगा।