बिहार
प्रमोद राय बने जाप (लो) मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष, रंजन प्रियदर्शी प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2019 10:16:53 PMपटना। जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार श्री प्रमोद राय को मुजफ्फरपुर जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मो० एजाज अहमद एवं प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया और कहा कि इससे मुजफ्फरपुर में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा सहरसा के रंजन प्रियदर्शी को पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष और मो. ईसा मोहम्मद उर्फ मुन्ना को प्रदेश सचिव बनाया गया है। साथ ही मो. ईसा को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं अरूण कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।