बिहार
अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 3:50:59 PMमधुबनी। प्रदेश में अपराधियों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है। यहां अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना मधुबनी में पंडौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का है। यहां रविवार देर रात प्रदीप कुमार नामक एक निजी पत्रकार रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ अपराधियों ने पीछे से उन्हें गाली मारकर घायल कर दिया। प्रदीप के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्रदीप की हालत स्थिर बताई है।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।