ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ की चपेट में बिहार के 9 जिले, 18 लाख लोग प्रभावित, 4 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 12:30:05 PM
बाढ़ की चपेट में बिहार के 9 जिले, 18 लाख लोग प्रभावित, 4 की मौत

पटना। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बेहद ही गंभीर हो गई है। राज्य के 9 जिलों में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

 
आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में मूसलधार बारिश से राज्य की 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल चार मौतों में अररिया में दो लोग जबकि शिवहर और किशनगंज में एक-एक शामिल हैं। राज्य के 9 जिलों- शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मघुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के 55 प्रखंडों में बाढ़ से कुल 17,96,535 आबादी प्रभावित हुई हैं।
 
बाढ‍् से सबसे ज्यादा सीतामढ़ी जिला प्रभावित हुआ है। यहां करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद अररिया में 5 लाख लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 13 दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने 45,053 लोगों को शरण देने के लिए 152 राहत शिविर खोले गए हैं, जबकि 251 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बाद में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण का हवाई सर्वेक्षण किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।
 
बता दें कि लगातार बारिश से राज्य में बागमती, कमला बलान, ललबकया, अधवारा, कोशी और महानंदा कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जाहिर किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS