बिहार
बेतिया के शिकारपुर में महिला यात्री के साथ लूटपाट, आबरू लूटने की कोशिश, ग्रामीणों ने एक को दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 12:18:44 AMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम गोखुला स्टेशन पर महिला यात्री के साथ लूटपाट के बाद उसकी इबरू भी लूटने की कोशिश की। लिहाजा लोगों ने उस महिला यात्री को बदमाशों के चुंगल से छुड़ा लिया। फिर बदमाशों में से एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य भागने में सफल रहे।
महिला यात्री ट्रेन से उतर कर गांव जा रही थी। इस दौरान बेलवनिया ढाला के आसपास उक्त महिला को तीन अज्ञात लुटेरों ने घेर लिया। बताया गया है कि बदमाशों ने महिला के 20 हजार रुपये के साथ सेलफोन लूट लिया। लुटेरों ने न सिर्फ़ रुपये व मोबाइल लूटा बल्कि महिला की अस्मत लूटने का भी प्रयास किया। इस दौरान लूटेरों ने उस महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। महिला के साथ हुई घटना की खबर जब मथुरा गांव के लोगों को मिली। लोगों ने खदेड़ कर उसमें से एक लुटेरों को दबोच लिया। जबकि, दो लूटेरे भागने में सफल रहे।
पकड़े गए लूटेरे की पहचान भेड़िहारी गांव निवासी महम्मद साकिर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने महिला को लुटेरों से मुक्त कराते हुए, लूटेरा को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लूटेरे को पकड़ कर चौक पर रखा और पुलिस की गश्ती गाड़ी, वहां पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।