बिहार
लोकसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 32.24 फीसदी मतदान
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 2:54:48 PMपटना। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 32.24 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
इस चरण में बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर (सु.) लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर 01 बजे तक सीतामढ़ी में 32, मधुबनी में 29.50, मुजफ्फरपुर में 34.05, सारण में 36 और हाजीपुर में 30 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।