मोतिहारी के रमना मिस्कॉट में दो भाइयों के बेटों में भीषण चाकूबाजी, तीन घायल, एक की मौत, एक गिरफ्तार
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर में रमना मिस्कॉट में दो भाइयों के बेटों में सोमवार की रात भीषण हिंयक झड़प हुई है। इस झड़प में चाकूबाजी भी हुई। ज जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मृतक का नाम मिस्कॉट निवासी मदन प्रसाद के पुत्र अजय कुमार बताया जा रहा है। जबकि मृतक के सहोदर भाई विजय प्रसाद गुप्ता को गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। विजय के अन्य दो भाई संजय व हृदय भी घायल हैं।
पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे मिस्कॉट मुहल्ले से मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
नगर थाने की पुलिस ने दूसरे पक्ष के राजकुमार प्रसाद का बेटा रामजी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रामजी कुमार को भी जांघ में चाकू लगा है। वह सदर अस्पताल में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार मिस्कॉट रमना निवासी मदन प्रसाद व राजकुमार प्रसाद के पुत्रों में देर शाम हिंसक झड़प हुई। मदन प्रसाद के दो पुत्र हैं- रामजी कुमार(घायल व गिरफ्तार) व सागर कुमार। जबकि राजकुमार प्रसाद के चार पुत्र हैं- विजय प्रासद गुप्ता, अजय प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार व हृदय कुमार।
राजकुमार प्रसाद के पुत्र घायल रामजी कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि उसके बड़े पापा मदन प्रसाद के चार पुत्र हैं। वे हम दो भाइयों को हमेशा दबाकर रखते हैं। इसीलिए हमेशा लड़ाई होती रहती है।
A. बड़े भाई मदन प्रसाद के पुत्र
1 विजय कुमार- गंभीर घायल
2. अजय कुमार- चाकूबाजी में मृत
3. संजय कुमार
4. हृदय कुमार
B. छोटो भाई राजकुमार प्रसाद के पुत्र-
1. रामजी प्रसाद - गिरफ्तार (घायल और सदर अस्पताल में भर्ती है )
2. सागर कुमार