बिहार
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, 48 घंटे पहले मिली थी धमकी
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 1:32:20 PMबिहटा/पटना। पटना में बेखौफ अपराधियों ने किशुनपुर जीजे कॉलेज मार्ग पास बिहटा के किशुनपुर निवासी जितेंद्र राम को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जाता जितेंद्र अपनी बाइक से देर रात घर लौट रहा था, तो रास्ते मे अपराधियो ने घटना का अंजाम दिया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिहटा पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि जितेंद्र राम बसपा का नेता भी था।
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र राम मूलरूप जमीन का कारोबार करता था। जमीन देने के एवज में दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ले रखा था। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, जितेंद्र ने कई लोगों से पैसा ले रखा था। इसी के चलते हुए विवाद में उन्हें 48 घंटे पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी।