ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रेणू कुशवाहा, पूनम पटेल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा से दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2019 5:15:15 PM
रेणू कुशवाहा, पूनम पटेल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा से दिया इस्तीफा

पटना। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से खपा बिहार की पूर्व उद्योग एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं भाजपा नेता रेणु कुशवाहा ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ उनके पति विजय कुमार, नरेंद्र सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक पूनम देवी ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। आज संयुक्त प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

 
'सबका साथ, सबका विकास' के नाम पर 'खास' का विकास करने करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए नेताओं ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही टिकट बंटवारे में अल्पसंख्यक और कुशवाहा समाज की अनदेखी का भी उन्होंने आरोप लगाया। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करना चाहो, तो मुलाकात नहीं हो पाती है। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। वहीं, पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को 'भारत जलाओ पार्टी' बोला था, आज उसी के साथ हो गये हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर समाज बांटने का आरोप लगाया। नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी भाजपा पर उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह किसी पार्टी के नहीं हैं।
 
रेणु कुशवाहा करीब नौ वर्षों तक नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी थीं। हालांकि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले रेणु कुशवाहा ने मंत्री पद और जदयू से इस्‍तीफा दे दिया था। जदयू को छोड़ कर वह भाजपा में शामिल हो गयी थीं। वहीं, उनके पति विजय कुमार सिंह वर्ष 2014 में मधेपुरा से भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS