बिहार
BSEB 12th result 2019: आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2019 11:54:19 AMपटना। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2019 परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने एक प्रैस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी है।
रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे आज 1 एक बजे तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड सभागार में शिक्षा सचिव आर के महाजन और बोर्ड अध्यक्ष रिजलट की घोषणा करेंगे।
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट फरवरी से शुरू हुईं थी। राज्यभर में 1339 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 13 लाख 15 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल हए थे। इंटर की परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी बढ़े हैं। 2018 में 11 लाख 92 हजार 053 परीक्षार्थी थे, वहीं इस बार एक लाख 23 हजार 318 परीक्षार्थी बढ़े हैं। इस बार छात्र के साथ छात्राओं की भी संख्या बढ़ी है।
आपको बता दें कि साल 2018 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 52.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स का पास प्रतिशत 63.12, कॉमर्स का 91.32 और साइंस का पास प्रतिशत 44.71 प्रतिशत था। 2018 में ओएमआर शीट में आई गड़बड़ियों के चलते इंटर के नतीजे 6 जून और मैट्रिक के नतीजे 26 जून को घोषित किया गया था। इस बार पहली बार मार्च महीने में नतीजे जारी हो रहे हैं।