ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नौकरी के नाम पर नेपाल की लड़कियों की तिजारत करने वाला मोतिहारी के हरसिद्धि में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2019 9:00:25 PM
नौकरी के नाम पर नेपाल की लड़कियों की तिजारत करने वाला मोतिहारी के हरसिद्धि में गिरफ्तार

मोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
 
 
हरसिद्धि थाना के गायघाट घटुली स्थित आर्केस्ट्रा संचालक के यहां पुलिस ने छापेमारी की। जहां से आर्केस्ट्रा संचालक राजकुमार पकड़ा गया। पकड़ा गया राजकुमार गायघाट उज्जैनलोहियार का रहने वाला बताया जाता है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया राजकुमार नेपाल, असम, बंगाल सहित अन्य प्रांतों से लड़कियो को लाकर यहां खरीद फरोख्त करता था।
 
 
 
उन्होंने बताया कि इसका  खुलासा सितम्बर 2018 में महानवा से बरामद 15 नाबालिक लड़कियों ने किया था। मालूम हो कि माहनवा में दो आर्केस्ट्रा संचालक के यहां मुम्बई के एनजीओ टीम के साथ पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से 15 लडकिया को मुक्त कराया गया था। जो नेपाल, असम, केरल, बंगाल आदि जगहों की थी। नेपाल की दो लड़कियों ने खुलासा किया था कि उस सब को नौकरी दिलाने के नाम पर बेलवा का महेश व गायघाट का राजकुमार लाया था। उसने उस सब को बेच दिया था। उसी समय से पुलिस राजकुमार को पकड़ने की फिराक में थी। थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS